Thursday, July 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली ज़मानिया आगामी त्यौहार ईद और नगर निकाय चुनाव को लेकर धर्मगुरूओं...

कोतवाली ज़मानिया आगामी त्यौहार ईद और नगर निकाय चुनाव को लेकर धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक।

आगामी त्यौहार ईद और नगर निकाय चुनाव को लेकर नागरिकों और धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की बैठक।

जमानिया /गाजीपुर- नगर निकाय चुनाव व आगामी ईद के त्यौहार को लेकर उपजिला अधिकारी हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में जमानिया कोतवाली परिसर मे सभी धर्मगुरुओं और स्थानीय नगर क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोगों साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में उपजिला अधिकारी ने आगामी ईद के त्यौहार और नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता के बीच अमन चैन बरकरार रखने की अपील की गयी और धारा 144 की दी जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाह होने पर तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन के लोगों को सूचित किया जाए।

उन्होंने ईद पर होने वाली नमाज को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने की सख्त आदेश दिया साथ ही नगर के लोगो और धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके क्षेत्र में किसी तरह की अफवाह या अन्य कारणों से कानून व्यवस्था का उल्लंघन होता है तो तुरंत शासन एवं प्रशासन को अवगत कराएं।

व उपद्रवी बख्शे नहीं जाएंगे जिलाधिकारी द्वारा धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर होने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी से बचें। किसी भी धर्म किसी भी जाति का व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हुए या उपद्रव करता पाया जाएगा, तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आज का दौर हाईटेक दौर है। इसके चलते जब तक किसी बात की पुष्टि ना हो जाए, तब तक उस मैसेज को आगे ना बढ़ाएं। खास तौर पर चुनाव के चलते किसी भी तरह के भ्रामक मैसेज और अफवाहों से दूर रहें।

उप जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए शहर में शांति व्यवस्था एवं अमन-चैन बरकरार रखने की बात कही साथ ही कहा कि यदि किसी के द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिस दौरान क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !