Thursday, July 2, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया के दरौली स्टेशन के डाउन लाइन के समीप ट्रेन के चपेट...

ज़मानिया के दरौली स्टेशन के डाउन लाइन के समीप ट्रेन के चपेट में आ जाने से 21 वर्षीय युवती की मौत।

ज़मानिया के दरौली स्टेशन के डाउन लाइन के समीप ट्रेन के चपेट में आ जाने से 21 वर्षीय युवती की मौत।

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरौली स्टेशन के डाउन लाइन पर रेल पोल संख्या 704/06-08 के समीप बीते रविवार की देर शाम को रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन के चपेट में आने एक 21 वर्षीय अज्ञात युवती की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई सूचना पर आर पी एफ के उप निरीक्षक नवीन कुमार मय जी आर पी बल के साथ घटबास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया,एवं घटना की छानबीन में जुट गई ।

मृत युवती के पास मिले आधार व अन्य कागजातों के आधार पर उसकी पहचान पूजा मौर्य पुत्री जवाहिर भूषण उम्र करीब 21 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर थाना कोतवाली जमानिया जनपद गाजीपुर के रूप में होते ही पुलिस इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में‌ चीखपुकार मच गई जबकि गाँव में इस हादसे की सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया,वहीं परिजन आननफानन में वाहन से घटनास्थल पर पहुंच गये।

मृत युवती के पिता जवाहिर भूषण ने बताया कि उनकी पुत्री ट्यूशन पढने घर से सुबह निकली थी,देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू कर दिया गया,इसी दौरान सूचना मिली कि उपरोक्त जगह पर एक युवती की छतविक्षत लाश पडी है,आशंका वश पहुंच देखा तो वह उनकी ही पुत्री थी।

पिता ने नम आखों से बताया कि उसकी पुत्री पढने में काफी होनहार थी,बताया कि उसकी पुत्री पूजा मौर्या 21 साल बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।पिता ने बताया कि अपने तीन भाई बहनों में बडी थी।

वहीं इस घटना के बाद से ही मां रेखा का रो- रोकर बुरा हाल था,रोते हुए मां ने कहा कि उसे मना किया था कि आज घर पर कुछ काम है ,ट्यूशन पढने अगले दिन चले जाना, मगर उनकी पुत्री ने कोर्स के पिछडने की बात कह घर से निकल गई । आरपीएफ पोस्ट थाना के निरीक्षक बालगंगाधर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !