Monday, June 29, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमेदिनीपुर व कालूपुर के बीच नया रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने को लेकर...

मेदिनीपुर व कालूपुर के बीच नया रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी।

मेदिनीपुर व कालूपुर के बीच नया रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी।

सुहवल- क्षेत्रीय ग्रामीणों के द्वारा आज शनिवार को दूसरे दिन भी हाल्ट स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कालूपुर तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। जिसमें क्षेत्रीय लोगों समेत राहगीर भी अब इसका हिस्सा बनते जा रहे है।

फ़ोटो- मेदिनीपुर व कालूपुर के बीच नया रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने को लेकर हस्ताक्षर करते ग्रामीण।

इस अभियान को अपार जनसमर्थन मिलने से इसमें जुटे लोगों के हौंसले आसमान छू रहे है। दूसरे दिन अब तक छह हजार से ज्यादा लोगों ने इस अभियान में हस्ताक्षर कर चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रेल मंत्रालय को यात्री सुविधाओं खातिर यहाँ हर हाल में हाल्ट स्टेशन की मांग को मंजूर करना पडेगा,चाहे इसके लिए उन्हें आंदोलन का जो रूख अख्तियार करना पडे ।

बस,बाइक,पैदल या अन्य संसाधनों से गुजर रहे मुसाफिरों ने इस चलाए जा रहे अभियान में बढचढ कर सहयोग का आश्वासन दिया।पूर्व ग्राम प्रधान दीपक सिंह ‌ने कहा कि जनता के हक व अधिकार के लिए वह दिन रात अभियान चलाएगें,अगर महकमें के जिम्मेदारों के द्वारा इस हाल्ट स्टेशन की मांग को नजरअंदाज करने की कोशिश किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगें।

वह अपना हक न मिलने पर लोकतांत्रिक तरीके से छीनकर लेगें।दीपक सिंह ने कहा कि रेलवे एक तरफ तो यात्री सुविधाओं की बात करता है,वहीं दूसरी ओर उन्हें इस सुविधाओं से दूर किया जा रहा है।वहीं वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनता की मांग को हल्के में लेना महकमें की भूल होगी, चेताया कि जिस दिन क्षेत्रीय जनता ने अगंडाई ले ली उस दिन ही अब हक मागेंगी नहीं वह अपना हक व अधिकार छीन लेगी ,उन्होंने रेलवे से मांग किया गया।

कि यह इलाका काफी समृद्धशाली है,यहाँ हाल्ट स्टेशन के बन जाने से हर कोने से आने वाले लोगों को सहुलियत होगी। उन्होनें कहा कि यह इलाका सेनानियों, शहीदों सहित आंदोलनकारियों है इस इलाके के लोगों की यह बहुप्रतिक्क्षित मागों को किसी सूरत में नज़रअंदाज़ न किया जाए।

इस अवसर पर राकेश राय,सतेन्द्र राय,जलालुद्दीन खां,शफीक खां,तुलसी राम,ओमप्रकाश यादव,जयप्रकाश यादव,शशी राम,मन्नू चौरसिया, आदर्श राय,बबलू बिन्द ,धर्मेन्द्र सिंह, बबब्न सिंह, पिंटू पांडेय,वीरेन्द्र सिंह ,सतेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !