ज़मानिया क्षेत्र में बाधित विद्युत आपूर्ति 27 घंटे बाद बहाल, ड्यूटी से नदारद विद्युत कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत विद्युत कर्मियों के द्वारा अपनी मागों के समर्थन में शुरू किए गये हड़ताल के दूसरे दिन आज शनिवार को करीब 27 घंटे बाद प्रशासन के द्वारा कडे तेवरों के चलते विद्युत आपूर्ति बहाल किया गया जिससे कि उपभोक्ताओं ने राहत महसूस किया ।

वहीं कार्यों में व्यवधान पैदा करने व ड्यूटी से नदारद करने पर डीएम के निर्देश पर चार कर्मचारियों को उनकी सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही एक विद्युत कर्मी के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके चलते विद्युत कर्मियों में हडकंम्प मचा हुआ है। मालूम हो कि जमानियां क्षेत्र अंतर्गत कुल सात 33/11 विद्युत उपकेन्द्र है।
जिनमें से पांच उपकेन्द्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारु तरीके से बहाल कर दी गयी। जबकि शेष दो अन्य गोंहदा व सब्बलपुर कलां उपकेन्द्रों में 33 हजार हाईटेंशन विद्युत आपूर्ति में फाल्ट होने से बिजली चालू नहीं हो सका है। उपजिलाधिकारी ज़मानिया भारत भार्गव पुलिस बल के साथ इन दोनों उपकेन्द्रों से आपूर्ति बहाली के लिए फाल्ट को दुरुस्त कराने में जुटे है।
इधर प्रशासन ने उपकेन्द्रों व वहाँ ड्यूटी में लगाए गये कर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर रखा है। प्रशासन के अनुसार इन सभी सातो उपकेन्द्रों के तहत करीब दो सौ से ज्यादा गाँव है,जिनकी आबादी करीब साढे तीन लाख है ,जहां 50 हजार के आसपास उपभोक्ता है।
एक दिन पूर्व शुरु किए गये हड़ताल के दौरान विद्युत कर्मियों के द्वारा जमानियां स्थित 132 केवीए उपकेन्द्र से सातों फीडरो को होने वाली आपूर्ति हड़ताल में शामिल कर्मियों के द्वारा काट दी गई थी।जिसके चलते क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरे में डूब गया था।
इसके चलते राजकीय ,निजी नलकूप,पानी टंकी,सरकारी प्रतिष्ठान, थाना,बैंक सहित तमाम जगह लाईटें कटने से कामजाज पूरी तरह से ठप्प हो गया था। वहीं लोगों ने मांग किया कि विद्युत आपूर्ति ठप्प कर व्यवस्था को पंगू बनाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाए ताकि नजीर बन सके।
उपजिलाधिकारी ज़मानिया भारत भार्गव ने बताया कि सात जगहों में से पांच उपकेन्द्रों की आपूय बहाल हो गया बताया कि जो भी आपूर्ति बाधित करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई होगी।

