Monday, June 29, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक के समीप वाराणसी से आरहे डाक...

ज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक के समीप वाराणसी से आरहे डाक पार्सल वाहन को डीसीएम ने मारी टक्कर।

ज़मानिया रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक के समीप वाराणसी से आरहे डाक पार्सल वाहन को डीसीएम ने मारी टक्कर।

जमानिया /गाजीपुर- जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक से कुछ ही दूरी पर शनिवार की करीब सुबह के 6:00 बजे वाराणसी से आ रहे डाक पार्सल वाहन को जमानिया से सैयदराजा की तरफ जा रहे तेज़रफ़्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी।

फ़ोटो- जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक के समीप क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन।

जिस घटना में पार्सल वाहन मृत्युंजय सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मकसूदन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी करहिया थाना गहमर गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों द्वारा स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार को दी गई जिन्होंने मौके पर घायल वाहन चालक को तत्काल रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केन्द्र  जमानिया पहुंचाया और उसकी उचित चिकित्सा कराई और परिवारजन को इसकी सूचना दी।इस बाबत स्टेशन चौकी प्रभारी पवन कुमार बताया कि घायल युवक मृत्युंजय सिंह गहमर का है जो वाराणसी से डाक पार्सल वाहन लेकर घर की ओर आ रहा था कि अचानक तेज गति से आ रहा है अनियंत्रित डीसीएम चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मृत्युंजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार कराया गया है

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !