Monday, June 29, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररेवतीपुर ब्लाक में विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय...

रेवतीपुर ब्लाक में विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों चुनाव सकुशल सम्प्पन्न।

रेवतीपुर ब्लाक में विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों चुनाव सकुशल सम्प्पन्न।

सुहवल – रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विशुनपूरा परिसर में आज शनिवार को विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों चुनाव जिलाध्यक्ष अनंत सिंह की निगरानी में किया गया। एसोसिएशन के द्वारा सभी नौ पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया।

फ़ोटो- कंपोजिट विद्यालय विशुनपूरा परिसर में आज शनिवार को विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों चु

इस विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों चुनाव में सुधाकर सिंह अध्यक्ष, रितेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संत कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, प्रतिभा सिंह महिला उपाध्यक्ष,आलोक तिवारी महामंत्री,भरत सिंह संयुक्त मंत्री,अमन कुमार कोषाध्यक्ष,अरसद हसन मिडिया प्रभारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य के लिए सतेन्द्र राय व अजय तिवारी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इसके उपरांत सभी नवन्यूक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहना अभिवादन किया गया,इसके तुरंत बाद सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने कहा कि यह हमारा संगठन शिक्षक हितो खातिर तत्पर रहेगा। कहा कि शिक्षकों का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा बताया कि संगठन की मजबूती व इसके बिस्तार को लेकर हमारा एसोसिएशन प्रयासरत है।

इस अवसर पर विशिष्ट उपाध्यक्ष डाक्टर दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रमोद उपाध्याय महामंत्री, विजय नारायण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !