Monday, June 29, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़मानिया- ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन पर मेदिनीपुर व कालूपुर के मध्य...

ज़मानिया- ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन पर मेदिनीपुर व कालूपुर के मध्य नवीन रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने की माँग।

ज़मानिया- ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन पर मेदिनीपुर व कालूपुर के मध्य नवीन रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने की माँग।

सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के सोनवल से सिटी स्टेशन तक जाने वाली ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन पर मेदिनीपुर व कालूपुर के बीच नया रेलवे हाल्ट स्टेशन बनाने की मांग को‌ लेकर पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों गाँव के ग्रामीणों संग तीन दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की‌ चलाया गया।इस दौरान लोगों ने कहा कि जब तक उन लोगों की मांगे पूरी नहीं होती है ,तो यह अभियान आगे जनांदोलन का रूप धारण कर सकता है साथ ही इस हस्ताक्षर अभियान के पहले ही दिन बडे संख्या में विभिन्न राजनितिक दलों से लेकर, छात्र छात्राएं ने भी बडे पैमाने पर भाग लिया। पहले ही दिन तीन हजार से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किया।इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संरक्षक दीपक जाए

साथ ही कहा कि जब से ताडीघाट स्टेशन को बंद किया गया है, उसके बाद से ही क्षेत्रीय लोगों को ट्रेन पकडने के लिए सुदुर जगहों गाजीपुर, जमानियां ,गहमर आदि जगहों पर ट्रेन पकडने के लिए जाना पड रहा है। उन्होनें कहा कि लोगों की जरूरत व परेशानियों को देखते हुए रेलवे एक नया हाल्ट स्टेशन बनाए ताकि लोगों को सहुलियत हो सके।वही कहा कि अगर लोगों की मांगे पूरी नहीं हुई तो यह हस्ताक्षर अभियान के बाद धरनाप्रदर्शन से लेकर चक्का जाम करने के साथ ही रेल के पहिए को जाम करने का काम करेगें,उन्होंने चेताया कि अगर हम लोगों के अभियान को किसी तरह कमजोर करने की कोशिश की गई तो इसका मुहतोड जबाब दिया,कहा कि अब हमें आश्वासन नहीं नया रेलवे हाल्ट स्टेशन का निर्माण कराया जाए।

इस अवसर पर नागेश सिंह,वीरेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश यादव,विनय सिंह,सतेन्द्र सिंह,पिन्टू पांडेय, सौरभ पांडेय, मनोज यादव,सुजीत राम,गुलाब राम,मटरू सिंह, बब्बन सिंह,रामजी‌ आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !