Saturday, June 20, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाज़ामनिया बरुईन पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर और स्कार्पियों की जोरदार टक्कर...

ज़ामनिया बरुईन पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर और स्कार्पियों की जोरदार टक्कर चार लोग घायल।

ज़ामनिया बरुईन पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर और स्कार्पियों की जोरदार टक्कर चार लोग घायल।

जमानियाँ / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित ग्राम बरूइन स्थित पेट्रोल पम्प के समीप नेशनल हाईवे 24 पर बुधवार को सायंकाल  ट्रैक्टर और स्कार्पियों की जोरदार टक्कर में स्कार्पियो के उड़े परखचे।

फ़ोटोघटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार बरूइन स्थित पेट्रोल पम्प के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर और स्कार्पियों की जोरदार टक्कर हो गयीं जिस घटना में स्कार्पियों में सवार चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं राहगीरों की सहायता से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वही बताया जा रहा है कि स्कार्पियों स्टेशन बाजार की तरफ से तलाशपुर मोड़ की तरफ जा रही थी की तभी अचानक विपरीत दिशा में आ रही धान लदा ट्रैक्टर आ रहा था की दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्कार्पियों सवार देवढी निवासी पिन्टू वर्मा  उम्र 46 वर्ष , ओम प्रकाश गुप्ता 30वर्ष, आशीष 32 वर्ष, अब्दुल 48 वर्ष घायल हो गये।जोरदार टक्कर और घायलों की पुकार सुनकर  मौके पर आस पास के लोग की भीड़ इकठ्ठा हो गयी  वही लोगो की सहायता से घायलों को वही निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार किया गया। वही घटना की सूचना पर पहुँची कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह और चौकी प्रभारी रंजीत कुमार मय पुलिस संग पहुँचकर घायलों का जानकारी प्राप्त की और ग्रामीणों द्वारा ट्रैक्टर को मार्ग से हटवाया गया।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !