ज्वेलरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने हुए चोरी।
मुहम्मदाबाद / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित नवापुरा मोड़ पर ज्वेलरी की एक दुकान में विगत रात्रि चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों के गहने चुराकर फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार घटना नवापुरा मोड़ पर चुन्नू लाल वर्मा की ज्वेलरी की दुकान है। वह दुकान सुप्रिया ज्वेलर्स के नाम से है । दुकानदार चुन्नू लाल वर्मा ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है कि रात्रि के लगभग 2:30 बजे के आसपास चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है । एक वर्ष पूर्व जी उन्होंने दुकान आरंभ किया था और इधर अभी हाल ही में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से ₹200000 का ऋण भी लिया था।
उनके पास जो पैसा था उससे अभी सामान खरीद कर उनका बेटा ऋषभ वर्मा दुकान चला रहा था। अचानक सुबह जब दुकान मालिक का पुत्र अपने दुकान का शटर टूटा हुआ देखा तो उसने अपने पिता को सूचित किया सूचना पाकर उसके पिता चुन्नू लाल तत्काल दुकान पर आए ।वहां की स्थिति देखकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचित किया ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दुकान की अलमारी दूसरी तरफ खेतों में पड़ा मिला। जिसका दरवाजा तोड़कर सामान निकाल लिया गया था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज द्वारा चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में चुन्नू लाल वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर देने के बाद प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

