Sunday, June 21, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ ग्राम सभा महेवा और बेटाबर कला में ग्राम चौपाल के दौरान...

जमानियाँ ग्राम सभा महेवा और बेटाबर कला में ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण।

जमानियाँ ग्राम सभा महेवा और बेटाबर कला में ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निराकरण।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेंत्र उपजिलाधिकारी जमानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम सभा महेवा और बेटाबर कला में ग्राम चौपाल का कार्यक्रम अर्न्तगत जनसमस्याओं का निराकरण किया गया।जानकारी के अनुसार‚ उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम सभा महेवा और बेटाबर कला में वृद्धा पेंशन मनरेगा और चक मार्ग चक रोड सम्बन्धी विवादों का निस्तारण किया गया।

जिस दौरान तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा नें बताया कि उत्तर प्रदेंश की शासन की ओर से एक नई योंजना की भी शुरुआत की गई है। जिसके तहत अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अधिकारियों के दरवाजे नहीं खटखटाने होंगे। उनकी समस्या उनकी ही ग्राम पंचायत में लगने वाली चौपाल में हल की जाएंगी।

तहसील समाधान दिवस और थाना दिवस की तरह अब खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की लगातार बड़े पैमाने पर पहुंच रही शिकायतों को देखते हुए शासन ने अब ग्राम पंचायत चौपाल आयोजित कराने का आदेश जारी किया है।

शासनादेश के मुताबिक, अब विकासखंड में तहसील समाधान दिवस और थाना दिवस की तरह अब आमजन की समस्या का निवारण करने के लिए ग्राम चौपाल लगाई जाएंगी, जिस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष कुशवाहा, नीरज पाण्डेय लेखपाल, एवं ब्लाक के कर्मचारी व अधिकारी सम्मिलित रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !