जमानियॉ– काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी से परास्नातक में प्रथम स्थान प्राप्त कर गाजीपुर की बेटी नें गाजीपुर जिले का बढ़ाया मान।
जमानियॉ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय क्षेत्र के उत्तरौली गाँव की बेटी नें काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी से परास्नातक में प्रथम स्थान प्राप्त कर गाजीपुर जिले का मान बढाया हैं।
जानकारी के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उत्तरौली गाँव निवासी एवं शिक्षक बेटी प्रज्ञा पांडेय ने काशी हिन्दु विश्वविद्यालय वाराणसी से परास्नातक में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। विश्वविद्यालय के आयोजित दीक्षांत समारोह में इस पर विश्वविद्यालय डीन की ओर से ने मेघावी प्रज्ञा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान किया है।
प्रज्ञा पाण्डेय पुत्री अरूण पाण्डेय शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है । वह हर परीक्षा में अब तक प्रथम स्थान पर रही है। इनकी शिक्षा हाईस्कूल गाजीपुर के तुलिका पब्लिक स्कूल से हुई है। वहीं इंटरमीडिएट की शिक्षा इंटर कालेज उतरौली से हुई है। इनके पिता अरूण पांडेय इंटर कालेज उतरौली में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है।
पिता ने बताया कि प्रज्ञा पांडेय काशी हिंदु विश्वविद्यालय में स्नातक से ही पढ़ाई कर रही है। परास्नातक में प्रथम स्थान पाने के बाद पुत्री की इच्छा पीएचडी करने की है। प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि मेरे माता पिता ने मुझे आगे बढ़ने के लिए मौका दिया। साथा ही प्रज्ञा ने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों को दिया। प्रज्ञा की कामयाबी से पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है

