जमानियॉ पुलिस से मुखबिरी करनें का आरोप लगाते हुए नोकझोंक के दौरान चौकीदार पर चला दी गोली।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेंत्र अंतर्गत ताजपुर गाँव में मामूली विवाद को लेकर को चौकीदार को एक व्यक्ति ने गोली मार दी घटना की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया । इधर हमलावर मौके की नजाकत को भांप हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश पासवान उम्र करीब 42 वर्ष गाँव में ही एक दुकान पर खड़े थे कि एक व्यक्ति नें उन पर पुलिस से मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नोकझोंक शुरू हो गया इस मामले इतना तुफान खड़ा हो गया कि युवक नें उपर गोली चला दी गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। दोनों में हो रही नोकझोंक के चलते वहाँ ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई,लोगों ने बीचबचाव की भी कोशिश किया गया लेकिन हमलावर नें हवाई फायर्रिग करतें हुए भाग निकलां
वहीं लोगों ने बताया जा रहा हैं कि हमलावर का नाम मुकेश राय है और उमेश पासवान जमानियां कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत है दोनों के मध्य नोंकझाेंक चल रही थी इतनें में हमलावर नें चौकीदार पर गोली चला दी जिससे वह घायल हों गयें घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गयी। वहीं इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मय भारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुँच गयी।
घायल को पुलिस ने एम्बुलेंस के सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।इस घटना के मामलें में घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का नामजद मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के चलते लोगों में रोष है,लोगों मे मांग किया कि हमलावर को जल्द दबोचा जाए।
इधर पुलिस के अनुसार गोली मारने वाले युवक के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं।इस बाबत कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह ने बताया कि घायल चौकीदार की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू करने के साथ ही उसकी तलाश में दबिश जा रही है।

