Friday, June 19, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबीएसएफ के 19 बटालियन में तैनात जवान विनाेद कुमार पाण्डेय की मौत। 

बीएसएफ के 19 बटालियन में तैनात जवान विनाेद कुमार पाण्डेय की मौत। 

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गाँव निवासी बीएसएफ के 19 बटालियन में तैनात जवान विनाेद कुमार पाण्डेय की मौत। 

सुहवल– रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गाँव निवासी एवं बीएसएफ के 19 बटालियन में तैनात जवान विनाेद कुमार पाण्डेंय पुत्र कृष्णानन्द पाण्डेंय का बीते रविवार की रात्रि को असम के गुवाहाटी के कमांड अस्पताल में‌ निधन हो गया। इस हादसे की सूचना गाँव व परिजनों को मिलते ही जहां कोहराम मच गया, वहीं गाँव में घटना के बाद से ही सन्नाटा पसर गया ।

फ़ोटो- मृतक जवान विनोद कुमार पाण्डेय की फ़ाइल फ़ोटो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम तक आने की उम्मीद है। मृत जवान के छोटे भाई सचिन कुमार पांडेय ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बीते 14 दिसंम्बर को बीएसएफ में तैनात उनके बडे भाई आन ड्यूटी में पोल पर चढकर कुछ काम कर रहे थे। कि अचानक उपर से असंतुलित होकर सीधे जमीन पर गिर पडे।

जिसके तुरंत बाद जवानों व अधिकारियों ने उनके भाई को घायल अवस्था में कमांड अस्पताल में भर्ती कराया ,जिनका बीते रविवार की देर रात्रि को इलाज जे दौरान निधन हो गया। मृत जवान के छोटे भाई ने बताया कि बीते नवंबर माह में उनके भाई जिनकी ससुराल बिहार के आरा जिलें में वनाही मिश्रवलियां शाहपुर है वहाँ शादी समारोह में आए थे।

छुट्टी समाप्त होने के बाद वह दिसंम्बर माह के पहले हफ्ते में अपने पत्नी नीतू पांडेय,मां आशा देवी व दो बच्चों क्रमशः ओंमकार पांडेय व आदित्य को लेकर अपने तैनाती स्थल पर लेकर गये थे। मृत जवान के छोटे भाई ने बताया कि वह अपने पांच भाईयों में सबसे बडे थे। उनके दोनों बच्चे है जो पढाई करते है जबकि पांच भाईयों में अन्य चार भाई विभिन्न जगहों पर प्राइवेट काम करते है। उन्होंने बताया कि जवान का शव  मंगलवार की शाम तक आने की उम्मीद है। उन्होनें बताया कि उनके पिताजी जो रेलवे में कार्यरत थे उनका निधन पहले ही हो चुका है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !