समाजवादी पार्टी की बैठक, 9अगस्त को आयोजित देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा किया गया आह्वान।
गाजीपुर- समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहियां भवन पर आयोजित हुई।इस बैठक में क्रांति दिवस के अवसर पर दिनांक 9 अगस्त को आयोजित देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा और औपनिवेशिक दमन-शोषण के खिलाफ गांधी जी के द्वारा 9 अगस्त सन्1942 को किये गये।
आह्वान अंग्रेजों भारत छोड़ो की स्मृति में दिनांक 9 अगस्त से 15अगस्त तक हर घर राष्ट्रध्वज फहराने के अभियान एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने एवं जनसमस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।पार्टी के इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से तन मन धन से जुटने का आह्वान किया गया।
भाजपा सरकार द्वारा शासन सत्ता के दुरुपयोग पर भी कार्यकर्ताओं द्वारा चिंता व्यक्त की गयी । सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजेश कुशवाहा ने इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को एक उत्सव के रूप में लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में ढिलाई कत्तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
सभी पदाधिकारी एवं नेता गांव -गांव मुहल्ले -मुहल्ले जाकर सदस्यता अभियान चलावें तथा पार्टी से हर जाति धर्म के लोगों को सदस्य बनाकर जोड़ें। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं उनका सक्रिय सदस्य बनना आवश्यक है। उन्होंने कहा जितने अधिक सदस्य बनायें जायेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी और इसी से यह बात भी तय होगा कि पार्टी कितनी बड़ी है, इसलिए इस अभियान में कोताही कत्तई काबिले बर्दाश्त नहीं होगी ।
इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि छद्म राष्ट्रवादियों से सावधान रहने की जरूरत है ,उन्होने कहा कि यह विडम्बना है कि जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं थी वह देशभक्ति का ढिंढोरा पीटने में लगे हैं।भाजपा और आर एस एस का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था।भाजपा और आरएसएस ने कभी राष्ट्रध्वज का सम्मान नहीं किया।
जिन्होंने अपने दफ्तरों पर आजादी के बाद पांच दशकों तक राष्ट्रध्वज तिरंगा नही फहराया वह आर एस एस और भाजपा के लोग आज घर घर तिरंगा अभियान चलाकर राष्ट्रभक्त होने का ढोंग रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी मोदी जी के निर्देश के बावजूद पार्टी के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी डीपी पर तिरंगा नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए 9अगस्त से 15अगस्त तक का एक सप्ताह का यह पर्व स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन तथा भारतीय संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए समर्पित होगा ।
विधायक जै किशन साहू ने कहा कि देश की विविधता और सामाजिक सौहार्द को भाजपा नष्ट करके देश में नफ़रत और घृणा फैलाने का काम कर रही है। भाजपा के ही कारण सामाजिक अन्याय जारी है। भाजपा स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और सामाजिक सद्भाव को नष्ट करने की लगातार साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है।
विधायक मन्नू अंसारी जी ने इस बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि देश बचाओ -देश बनाओ पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। शहीदों की धरती मुहम्मदाबाद में इस पदयात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा । उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी फासिस्टवादी एवं जालिम भाजपा सरकार के जनता के बीच जाकर अलग जगाने का काम किया जायेगा।
इस पदयात्रा के अगुवा अभिषेक यादव ने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए इस पदयात्रा के शुभारम्भ पर दिनांक 9अगस्त को सरजू पांडे पार्क में सुबह 11बजे आने की अपील किया और कहा कि “सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुएं कातिल में है”
उन्होंने कहा यदि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार कायम रह गयी उनको सत्ता से बेदखल नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां पूरी तरह से बर्बाद हो जायेंगी ।
इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, गोपाल यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव,मदन यादव, तहसीन अहमद, कमलेश यादव भानु यादव, गोवर्धन यादव, दिनेश यादव, अतीक अहमद राईनी डॉ समीर सिंह, अशोक बिंद,बलिराम यादव, विभा पाल, आत्मा यादव,मारकंडेय यादव, चन्द्रेश्वर यादव,रविन्द्र यादव, रामवचन यादव,अभिनव सिंह, गुड्डू यादव,नगेन्द्र कुशवाहा, कन्हैया सिंह यादव,हरिहर चौहान, तहसीलदार यादव, सिंहासन यादव,वृजदेव खरवार, राजकिशोर यादव,प्रभुनाथ राम, राम ज्ञान यादव, रमेश यादव, जुम्मन खां, तिलकधारी यादव,रिषु यादव, रीना यादव,कंचन रावत आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

