वाहन की चपेट आ जाने के कारण बाइकसवार युवक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल
नन्दगंज (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के मुड़वल पेट्रोल पम्प के समीप गुरुवार की रात लगभग 12 बजे एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार (35) पुत्र रमाशंकर उर्फ ओझा निवासी बुढानपुर नहवा थाना बड़ेसर अपने दो दोस्तों के साथ किशोहरी बारात में गए थे। गुरुवार की रात भोजन करने के उपरान्त एक ही बाईक से तीनों लोग घर वापस आ रहे थे। तभी मुड़वल पेट्रोल पम्प के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए।
जिसमे बाईक चला रहा अवधेश कुमार(35) निवासी बुढानपुर नहवा थाना बड़ेसर की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पर बैठे राजन कुमार व उमाशंकर बिन्द निवासी चकईसा उर्फ बकराबाद बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में करके मर्चरी हाऊस भेज दिया और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
घायल उमाशंकर की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया । मृतक अवधेश को एक पुत्र अजित और चार पुत्री है । पत्नी प्रमिला का रो- रो कर बुरा हाल है । मृतक के पिता रमाशंकर ने थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।

