पिता और पुत्र की निर्मम हत्या कर हत्यारा फरार, पुलिस ने कहाँ जल्द हो होगी गिरप्तारी।
वाराणसी- स्थानीय क्षेत्र के सोयेपुर में देर रात पिता और पुत्र घर में पटरे से पीट पीटकर हत्या कर दी। आरोपित को हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस हत्या के मामले में जुट गयी है।
बताया जा रहा है कि मृतक लकड़ी के कारोबार से जुड़े बताए गए हैं। मृतक पिता-पुत्र लालपुर स्थित हासिमपुर पोखरे के मूल निवासी थे। पुलिस के अनुसार आरोपित दशमी राजभर हत्या के बाद अपने घर में जाकर सो रहा था। उसे लगा कि हत्या करते हुए उसको किसी ने नहीं देखा। मगर मृतक के छोटे बच्चों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि दशमी राजभर ने उनके दादा और पिता की हत्या की है। बच्चों ने बताया कि मृतक की पत्नी मुंबई गयी हुई हैंं।
वहीं वारदात की जानकारी के बाद परिजनों से पुलिस ने संपर्क कर वारदात की जानकारी दी है। वहीं वारदात के बाद दो समुदाय से जुड़ा मामला होने की वजह से सोयेपुर क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी हो चुकी है, उसका नाम दशमी राजभर है। उसने पटरे से मारकर दो लोगों की हत्या की है। पुलिस विधिक कार्रवाई करने के साथ ही आरोपित से भी पूछताछ कर रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त होने की वजह से भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
गांव के लोगों के मुताबिक इनके बीच पुरानी रंजिश है। इस कारण हत्या की वारदात को आरोपितों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार शमशेर और दशमी एक साथ लकड़ी चीरने का काम करते थे। जलालुद्दीन ने रविवार को शराब पीने को लेकर दशमी को मना कर दिया था इसकी वजह से वह आक्रोशित था। इसके बाद वह शराब पीने के बाद आधी रात को उसने नशे में पटरे से हमला कर जलालुद्दीन को मार डाला, इसके बाद शमशेर ने पहुंचकर रोकने की कोशिश की तो उस पर भी पटरे से हमला कर दिया और जान ले ली।
बच्चों ने यह वारदात देखी तो दौड़कर चौकी गए और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और घटना को सही पाया। वहीं लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र के सोयेपुर में हुए डबल मर्डर में घटनास्थल पर चौकी प्रभारी लालपुर, चौकी प्रभारी पहड़िया ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

