Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपेन्शन धारकों को हो रही परेशानियों जल्द ही हो जाएगी खत्म-  कार्यालय...

पेन्शन धारकों को हो रही परेशानियों जल्द ही हो जाएगी खत्म-  कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) प्रयागराज 

पेन्शन धारकों को हो रही परेशानियों जल्द ही हो जाएगी खत्म- कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) प्रयागराज।

गहमर / गाज़ीपुर- कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) प्रयागराज के तात्वधान में गहमर इंटर कालेज गहमर के प्रांगण में आयोजित 175 वीं रक्षा पेंशन कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत भी अत्यंत उत्साह जनक रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान नियत्रंक पेंशन श्री राजीव रंजन ने अपने सभी अधिकारियों को पेंशन से संबंधित सभी समस्त समस्याओं से त्वरित समाधान हेतू निर्देशित किया।

इस अवसर पर सेना के तमाम वरीष्ठ अधिकारी एवं बैंक के अधिकारी भी दिन भर मौजूद रहें। भूतपूर्व सैनिकों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया, उनकी हर एक समस्या को अधिकारियों द्वारा गम्भीरता से सुना गया तथा उसका निराकरण भी किया गया।

इस दौरान पेंशनरों को EPPO की प्रतियां भी प्रदान की गई, साथ ही जिनको तत्काल EPPO नहीं दिया जा सका उन्हें उनके e-mail आई डी पर सिघ्र उपलब्ध करवाने का आसवासन दिया गया।

इस अवसर बहुत सारे पेंशनरों की भुगतान संबंधित समस्याओं को बैंक प्रतिनिधियों से वार्ता कर मौके पर ही उसका निवारण किया गया! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय प्रधान नियंत्रक के साथ साथ उनकी टीम में शामिल श्री राजीव कुमार, श्री राम बाबू केसरवानी, श्री मनीष, श्री ऋपुण्ज्य ने भरपूर सहयोग दिया।

पेंशन संबंधित समस्याओं को हल कराने में वरीष्ठ लेखा अधिकारी श्री के के पाण्डेय, श्री ए सी सरोज, लेखा अधिकारी पी. जी राय, श्री केशव कुमार, श्री अनशुमान शर्मा एवं इनकी टीम में शामिल सभी सहायक लेखा अधिकारियों ने पूरी सत्य निष्ठा के साथ सहयोग दिया। दूसरे दिवस की कार्यशाला का संचालन भी वरीष्ठ लेखा परिक्षक श्री भाष्कर भट्ट द्वारा किया गया।

दूसरे कार्य दिवस पर भी प्रधान नियंत्रक महोदय द्वारा वयोवृद्ध पेंशनरों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य में पेंशन संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण करने का आसवासन दिया गया! इस आयोजन को सफल बनाने में श्री मनोज कुमार सिंह शुरू से लेकर अंत तक शारीरिक एवं पूरे मनोयोग से लगे रहें और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग सराहनीय रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !