Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी...

आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी शराब संग भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष भाजपा जमानिया समेत तीन अभ्युक्त गिरफतार

आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी शराब संग भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष भाजपा जमानिया समेत तीन अभ्युक्त गिरफतार।

जमानिया  ⁄ गाजीपुर–स्थानीय  कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात बुद्धीपुर कस्बा बाजार शाह जी के कुआं के पास रात करीब 10 बजें के करीब आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी शराब संग भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष भाजपा जमानिया समेत तीन अभ्युक्त को शराब व रुपया बाटते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फ़ोटो- आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी शराब संग गिरफ्तार अभ्युक्त।

पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय मय हमराही बुद्धीपुर कस्बा मुहल्ला स्थित शाह जी के कुआं के पास समय रात करीब 10.55 बजे अभियुक्त अनिल गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता निवासी चौधरी मुहल्ला (मण्डल अध्यक्ष भाजपा जमानिया) व नितेश निगम पुत्र चन्द्रशेखर निगम निवासी बुद्धीपुर तथा रोहित कुमार पुत्र श्यामा सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम धनौता द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते गिरफ़्तार किया गया है।

जिनके पास से चुनाव प्रचार प्रसार प्रतिबंधित होने होने के पश्चात चुनाव में मतदाताओं को अपने पार्टी के पक्ष मे वोट डालने के लिए शराब व रुपया बाट रहे थे जिनके पास से 4 पेटी बन्द व एक पेटी खुली हुई 38 पाउच प्रत्येक पेटी मे 45-45 पाउच कुल 218 पाउच ब्लू लाईम देशी शराब व एक पारदर्शी डिब्बे मे साठ हजार सात सौ (60,700) रुपया नगद, भाजपा चुनाव चिन्ह के चार पत्ते मे कुल चालीस स्टीकर व एक अदद वाहन कार हुण्डई बरामद करते हुये जेल भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाले टीम में कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय,उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कास्टेबल बालेन्द्र कुमार, कास्टेबल क्रान्ति सिंह पटेल मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !