●आचार संहिता का उलंघन ‚जमानियाँ पुलिस के फर्जी मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष समेत तीन लोगो को रविवार को न्याय पालिका से मिला न्याय।
जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय स्थानीय पुलिस ने अपनी वाहवाही कराने के चक्कर मे ख़ाकी को शर्मसार करने पर तुल गयी हैं। जमानियाँ पुलिस की वाहवाही आचार संहिता का उलंघन मामले में आचार संहिता का उलंघन मामले में कुछ लोगो की गिरफ्तारी और कार्यवाही भारतीय जनता पार्टी की सत्ता और हनक के सामने हवाहवाई साबित हो गयाी।
जब रविवार को ज़ामनिया पुलिस की कारनामो में चारचांद लगाने वाली फर्जी और नाटकीय प्रकार से घण्टो में गिरफ्तारी और घण्टो में रिहायी का खेल सामने प्रकाश में आया हैं‚ जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात बुद्धीपुर कस्बा बाजार शाह जी के कुआं के पास रात करीब 10 बजें के करीब आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले साठ हजार रुपया नगदी और देशी शराब संग भारतीय जनता पार्टी के अभियुक्त अनिल गुप्ता पुत्र मोतीलाल गुप्ता निवासी चौधरी मुहल्ला (मण्डल अध्यक्ष भाजपा जमानिया) व नितेश निगम पुत्र चन्द्रशेखर निगम निवासी बुद्धीपुर तथा रोहित कुमार पुत्र श्यामा सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम धनौता द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते हुए।
चुनाव प्रचार प्रसार प्रतिबंधित होने होने के पश्चात चुनाव में मतदाताओं को अपने पार्टी के पक्ष मे वोट डालने के लिए शराब व रुपया बाट रहे थे जिनके पास से 4 पेटी बन्द व एक पेटी खुली हुई 38 पाउच प्रत्येक पेटी मे 45-45 पाउच कुल 218 पाउच ब्लू लाईम देशी शराब व एक पारदर्शी डिब्बे मे साठ हजार सात सौ (60,700) रुपया नगद, भाजपा चुनाव चिन्ह के चार पत्ते मे कुल चालीस स्टीकर व एक अदद वाहन कार हुण्डई बरामद करते रविवार को कार्यवाही करते हुए मु0अ0 स0 77/2022 धारा 171E,188 आईपीसी 60/72 आबकारी अधिनियम व 135 ग थाना जमािनयाँ जनपद-गाजीपर जेल भेंज दिया गया था।
भारतीया जनता पार्टी की सरकार में एक नया फरमान रविवार को भी गाजीपुर में खुले रहें न्यायालय के दरवाजे–
जमानियाँ पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन मामले में घण्टे भर की फर्जी कार्यवाही करते नाटकीय ढंग गिरफ्तारी करते हुए जेल भेंज दिया गया था । लेकिन रविवार आदर्श आचार संहिता का उलंघन पाये जाने पर पुलिस द्वारा मु0अ0 स0 77/2022 धारा 171E ,188 आईपीसी 60/72 आबकारी अधिनियम व 135 ग के तहत जेल भेजने के कुछ ही कुछ ही घण्टो की गिरफ्तार और कुछ ही घण्टों में गाजीपुर जिले में रविवार को कोर्ट से ही अभ्युक्तो की रिहायी पूरे नगर में कौतूहल का विषय बना हुआ है।
जमानियाॅ कोतवाली में सबसे तेंज कार्यवाही और रविवार को कोर्ट से घण्टो में रिहायी भारतीय सविधान हीं नहीं बल्की भारतीय इतिहास में दर्ज किया जाना चाहिए‚ कि ना कोर्ट ना कचहरी ना वाद विवाद सिधा घण्टो में फैसला वाह से भारतीय कानून व्यवस्था।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि कोतवाली प्रभारी जमानिया और हल्का उपनिरीक्षक द्वारा हमको फर्जी मुकदमें फसाया जा रहा हैंं। साथ हीं सत्य की सदा विजय होती हैं।

