Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाजीपुर के 7 विधान सभा सीटों पर नहीं चला सका बाबा का...

गाजीपुर के 7 विधान सभा सीटों पर नहीं चला सका बाबा का बुल्डोजर 7 सीटों में 7 सीटों पर समाजावादी पार्टी का कब्जा

गाजीपुर के 7 विधान सभा सीटों पर नहीं चला बाबा का बुल्डोजर 7 सीटों में  सीटों पर समाजावादी पार्टी का कब्जा ।

जनता ने दिया भारतीय जनता पार्टी को गाजीपुर के 7 विधान सभा सीटों पर हराकर करारा जवाब। 

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सात मार्च के मतदान के बाद आज दस मार्च को जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना जंगीपुर मंडी परिसर में प्रशासन की देखरेख में आरम्भ हुई। लोग रुझान के लिए टेलीविजन चैनलों से जूड़े रहे। सुबह से ही मिल रहे रुझानों से जिले में सपा व सहयोगी दलों की बढ़त दिखने लगी। जहाँ पूरे प्रदेश में भाजपा की भगवा लहर चली तो गाजीपुर विपरीत ही बह चला।रात्रि 9 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार, सदर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी जैकिशन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के संगीता बलवंत को 1692 मतो से पराजित कर दिया है। मतगणना के पश्‍चात सपा के जैकिशन साहू को 92472 मत, बसपा के राजकुमार गौतम को 33931 मत, भाजपा के संगीता बलवंत को 90780 मत मिलें है। जैकिशन साहू ने बताया कि यह गाजीपुर की जनता की जीत है। विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में सपा के युवा प्रत्‍याशी शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी विजयी उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वदी भाजपा के अलका राय को 17596 मतो से पराजित कर दिया है। मतगणना के बाद अरबिंद किशोर राय को 2399 मत, अलका राय को 90151 मत, माधवेंद्र राय को 31104 मत, शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी को 107747 मत, स्‍माईल अंसारी को 871 मत, मनोज यादव 566 मत, संजय कुशवाहा को 2447 मत, अवध बिहारी यादव को 464 मत, कन्‍हैया को 563 मत, रामप्‍यारी को 533 मत मिलें है।  ऐतिहासिक जीत पर शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने बताया कि यह मुहम्‍मदाबाद के गंगा जमुनी संस्‍कृत के प्रतीक का जीत है। 

जहुराबाद सीट से 34वें राउंड तक सपा (सुभासपा) के ओमप्रकाश राजभर को 114151 मतो सें भारी जीत हासिंल की हैं।  भाजपा के कालीचरन राजभर को 68920 तथा बसपा की शादाब फातिमा को 52885 मत प्राप्त हुए और मतगणना पूरी हो गयी। जहुराबाद सीट से भासपा के ओमप्रकाश राजभर ने 45231 मतो से जीत हासिल कर ली।

जखनियां विधानसभा में सपा-गठबंधन सुहेलदेव के प्रत्‍याशी वेदी राम विजयी उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वदी रामराज बनवासी को 36865 मतो से पराजित कर दिया है। मतगणना के पश्‍चात रामराज बनवासी को 76513 मत, राम शुक्‍ल राम को 1484 मत, विजय कुमार को 51585 मत, सुनील कुमार को 1926 मत, अच्‍छे लाल भारती को 319 मत, दीपक को 1578 मत, वेदी राम को 113378 मत, रामाशंकर को 339, रामनारायण राम को 977, लखंदर को 780, विनय को 1321, सोमारू राम को 758मत, हरीलाल को 780 मत, राजीव कुमार 441 मत मिलें है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जीत पर वेदी राम ने कहा कि यह जखनियां की जनता की जीत है, विकास के लिए पहली प्राथमिकता होगी।
जमानियां विधानसभा सीट के 32वें राउंड की अंतिम गणना के अनुसार, समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबनेट मंत्री  ओमप्रकाश सिंह नें अपने निकटतम प्रत्यशी को  93926,भाजपा की सुनीता सिंह को 71781 तथा बसपा के मु.युसूफ को 53001 मत मिले हैं।

जंगीपुर विधानसभा सीट के विरेन्द्र यादव विजयी  जंगीपुर विधानसभा में सपा के प्रत्‍याशी वीरेंद्र यादव ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतो से पराजित कर दिया है। मतगणना समाप्ति तक वीरेंद्र यादव को 103125 मत, रामनरेश कुशवाहा को 68062 मत, डॉ. मुकेश सिंह को 47857 मत मिलें है। जंगीपुर विधानसभा में सपा के ऐतिहासिक जीत पर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने जंगीपुर के सम्‍मानित मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जंगीपुर की महान जनता की जीत है।

सैदपुर विधानसभा सीट के सपा प्रत्याशी अंकित भारती विजयी सैदपुर विधानसभा में सपा प्रत्‍याशी अंकित भारती ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा गंठबंधन के प्रत्‍याशी सुभाष पासी को 35 हजार 294 मतो से पराजित कर दिया। मतगणना के पश्‍चात अंकित भारती को 107426 मत, विनोद कुमार को 44856 मत, सीमा देवी 1681 मत, सुभाष पासी 72132 मत, दिनेश को 661 मत, राकेश को 624 मत, रामलोचन को 2072 मत, दुर्गेश को 322 मत, निर्मला को 571 मत, रामलाल को 841 मत मिलें। ऐतिहासिक जीत पर अंकित भारती ने बताया कि यह सैदपुर की महान जनता की जीत है। मैं क्षेत्र में रहकर सैदपुर का सर्वागीण विकास करूंगा।

 

Hits: 9

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !