गैस रिसाव के कारण सिलेंडर के पाईप में आग लग जाने के कारण झोपड़ी में रखा गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक।
मलसा ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सुहवल थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर के पाईप में आग लग जाने के कारण झोपड़ी में रखा गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक ।
प्राप्त जानकरी के अनुसार सुहवल थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के गंगवरार में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते समय गैस रिसाव के कारण सिलेंडर के पाईप में आग लग जाने के कारण संजय चौधरी के झोपड़ी में सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण 3 रियासी झोपड़ियां जलकर राख हो गयी।संजोग रहा किसी की जान माल कीहानी नहीं हुईं
बताते चलें कि बैकुंठपुर गांव निवासी संजय चौधरी का परिवार गंगवरार में झोपड़ी डालकर खेती बारी का कार्य करता था आज दिन में संजय चौधरी की पत्नी गीता देवी सिलेंडर पर खाना बना रही थी ।अचानक सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के कारण उसमे आग लग गई आग लगने के कारण थोड़ी ही देर में सिलेंडर फट गया जिससे आग और विकराल हो गई इसे देखते ही देखते आग झोपड़ी तक पहुंच गई लोग आग पर काबू कर पाते तब तक चंद मिनटों में ही तीनों झोपड़िया जलकर राख हो गई झोपड़ी में रखा गृहस्ती का पूरा सामान कपड़े चारपाई अनाज वह पशुओं का भूसा भी जलकर नष्ट हो गया।
संवाददाता– सुनील गुप्ता मतासा

