Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनामांकन के तीसरे दिन राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों सहित 10 प्रत्याशियों ने...

नामांकन के तीसरे दिन राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों सहित 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 32 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन प्रपत्र

नामांकन के तीसरे दिन राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों सहित 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन 32 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन प्रपत्र

भदोही- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी के निर्देशन में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आज 14 फरवरी, 2022 को नामांकन के तीसरे दिन तीनों विधानसभाओं में कुल 32 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र लिया गया, तथा 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।392-भदोही विधानसभा अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी रवीेन्द्र नाथ त्रिपाठी, ऑल इण्डिया से उमरी निवासी रामगेना, बहुजन समाज पार्टी से हरिशंकर, समाजवादी पार्टी से जाहिद बेग, निर्दल प्रत्याशी बिन्दु देवी, जनता दल यूनाईटेड से डीएम सिंह द्वारा नामांकन किया गया, तथा आज 08 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।

इसी क्रम में 393-ज्ञानपुर विधानसभा अन्तर्गत निर्दल प्रत्याशी रीना देवी, बहुजन समाज पार्टी से उपेन्द्र कुमार सिंह द्वारा नामांकन किया गया, तथा 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया।

इसी क्रम में 394-औराई विधानसभा अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर एवं समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अंजनी सरोज द्वारा नामांकन किया गया तथा 04 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया। सभी नामांकन कक्षों में उपस्थित रिटर्निग आफिसर एवं सहायक रिटर्निग आफिसर के द्वारा नामांकन की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी।नामांकन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा भदोही प्रत्याशी रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घड़ी देख लीजिए आज का जो समय है ठीक इसी समय 10 मार्च को तमाम विपक्षी पार्टियों की जमानत जप्त हो जाएगी। तीनों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी ही अपना परचम लहराएगी।

वही नामांकन दाखिल करने पहुंचे रविंद्र नाथ त्रिपाठी और औराई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीनानाथ भास्कर के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोरखनाथ पांडेय , जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व सांसद रमेश चंद्र बिंद भी उपस्थित रहे ।

वही समाजवादी पार्टी पर भदोही विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी जाहिद बेग के पर्चा दाखिला के दौरान कलेक्ट्रेट तक कई दिग्गज नेता उनके साथ पहुंचे। औराई विधानसभा से बात की जाए तो अंजनी सरोज भी औराई के दिग्गज हस्तियों के साथ पर्चा दाखिला करने पहुंची।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !