Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का एवं नामांकन...

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का एवं नामांकन कक्षों सहित कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का एवं नामांकन कक्षों सहित कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर डीएम व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

भदोही –14 फरवरी 2022 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती द्वारा कई चरणों में नामांकन स्थल सहित मजिस्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्षों में उपस्थित रिटर्निग आफिसरों से संवाद करते हुए नामांकन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने नामांकन सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशी एवं प्रस्तावकों के अतिरिक्त अन्य कोई बाहरी व्यक्ति नामांकन केन्द्र पर प्रवेश न करें।

तथा नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो । नामांकन केन्द्र के अन्दर जाने से पूर्व ड्यूटी में मुस्तैद रह कर सभी की विधिवत चेकिंग कर अन्दर जाने दिया जाये इसके लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए नामांकन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !