Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारतीय जनता पार्टी की विजय कामना को लेकर पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं...

भारतीय जनता पार्टी की विजय कामना को लेकर पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने की पूजा–अर्चना

पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पूर्वांचल के प्रसिद्ध गहमर स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दरबार में की पूजन और अर्चना

सेवराई– उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पूर्वांचल के प्रसिद्ध गहमर स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दरबार मे भारतीय जनता पार्टी की विजय कामना को लेकर पूजा–अर्चन किया गया।

फोंटो– गहमर स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दरबार में की पूजन और अर्चना करते पूर्व रेल राज्यमंत्री एवं जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा 

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का काफिला दोपहर 2 बजकर 41 मिनट पर मां कामाख्या धाम पहुँचे। जहाँ उनका एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर पुष्प वर्षा कर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्री राम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ उपराज्यपाल का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्त्ताओ से मुलाकात करते हुए मनोज सिन्हा मा कामाख्या देवी के मंदिर पहुँचे।

जहाँ मंदिर के महंत आकाश तिवारी ने विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एलजी की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। दर्शन के बाद महंत अकाश राज तिवारी ने माता की चुनरी भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उपराज्यपाल करीब 3:00 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

इससे पूर्व मनोज सिन्हा के आगमन की सूचना मिलने के साथ ही मंदिर परिसर को सजाने के काम शुरू कर दिया गया था। माँ के गर्भ गृह से लेकर मुख्य द्वार तक गेंदे और जूही के फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। 20 मिनट के इस कार्यक्रम के लिए सुबह से ही तैनात पुलिस कर्मीओ ने उनके जाने के पश्चात राहत की सांस ली। इस दौरान उन्होंने गहमर के राम अवध सिंह को पास बुलाकर उनका कुशलक्षेम पूछा।
इस मौके पर परीक्षित सिंह, मनीष सिंह बिट्टू, विष्णु प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अविनाश जयसवाल, हरिओम सिंह, धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !