Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआधुनिक युग में भी पिछड़ा रह गया क्षेत्रो में निर्मित आयुष्मान भारत...

आधुनिक युग में भी पिछड़ा रह गया क्षेत्रो में निर्मित आयुष्मान भारत उपस्वास्थ्य केन्द्र

आधुनिक युग में भी पिछड़ा रह गया क्षेत्रो में निर्मित आयुष्मान भारत उपस्वास्थ्य केन्द्र

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 सितम्बर 2018 को पूरे देश में लागू कर दी गयी है | PMJAY योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रूपये के स्वास्थ्य बीमा की सहायता प्रदान कर रही है  लेकिन आज ग्रामीण क्षेत्रो के लोग कोसो दुर हैं। सरकार स्वास्थ्य व्यस्था में सुधार लाने के लिए अनेक प्रयास कर रहीं हैं लेकिन विभागीय अधिकारीयों की लापवाहीं के चलते वहां कर्मचारी नहीं जाते हैं। और ग्रामींण क्षेंत्रो के लोगों को प्राईवेट चिकित्सालयों का सहारा लेना पड़ता हैं।

फोटों– जमानियाँ के बुढाडीह में नव निर्मित आयुष्मान भारत उपस्वास्थ्य केंद्र के सामनें तास खेलते ग्रामीण 

वहीं जमानियाँ के बुढाडीह‚ बैरनपुर‚ बघरी‚ जीवपुर‚ लगभग दर्जनों नव निर्मित आयुष्मान भारत उपस्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया है, लेकिन केंद्र का रंग-रोगन के बाद भी वर्षो से ताला लटका हुआ है। और ग्रामीण वहां जानवरों के गोबर और उपले बनाते है। ग्रामीण क्षेंत्रो के लोगों को यह तक पता नहीं होगा कि आयुष्मान भारत उपस्वास्थ्य केंद्र उनके गांव मे क्यों बनाया गया हैंं। और इस स्वास्थ्य केन्द्र को निर्माण क्यों कराया गया हैं। 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के गरीब तथा पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य सम्बन्धी बड़ी समस्याओ को दूर करने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। इस कथन में कितनी सच्चाई हैं। यह क्षेंत्र में विकास के विकास की तस्वीरें पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य सम्बन्धी बड़ी समस्याओ को दूर करने के बदले खुद एक समस्या बनी हुई हैं।सरकर द्वारा संचाालित आयुष्मान योजना के तहत क्षेत्र के कई ब्लाॅक मे निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र महज शोपीस बने हुए हैं ।केंद्र सरकार के आयुष्मान योजना की स्थिति जिले में ठीक नहीं है।

बीते दो साल में जमानियाँ विधान सभा के कई ब्लाॅक के  उपस्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान भारत केंद्र में बनाया गया है। विकास  के नाम पर जनप्रतिनिधि सरकार और आम जनता के साथ धोखा कर रहें हैं। सरकारी धन का बन्दर बाट  लेकीन इसमें भी स्टाफ और सुविधाओं की कमी बनी हुई है। जिले में आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक उपस्वास्थ्य केन्द्र को रंग रोगन कर नए स्वरुप देकर आयुष्मान भारत का नाम दिया जाना है। लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं हैं। 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !