मोटर साईकिल सवार की आपस में भिड़न्त में चार लोंग घायल की ईलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित बरुईन तलासपुर मोड़ के पास बुद्धवार को करीब 5 बजे दो मोटर साईकिल सवार की आपस में भिड़न्त हो गयी। जिस दौरान चार लोंग घायल हो गये।प्राप्त जानकारी के अनुसार ‚सुरेश बिंद निवासी भैदपुर जमानियाँ कस्बा मोटरसाईकिल से अपनी बहन की लड़कीयों लेकर बिहार के बिछिया गांव जा रहा था।
कि अचानक मोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र गिरधारी निवासी पटखौलिया जमानियॉ रेलवे स्टेशन बरुईन एन०एच० पर अपने घर जा रहा था कि दाेनो की आपस मे भिड़न्त हो गयी। और दानो मोटरसाईकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गयें।
मोटरसाईकिल सवार अनियंत्रित होकर गिरने कारण कविता ,19 वर्ष कविता 17 वर्ष गंम्भीर रुप से घायल हो गयी वहाँ मौजूद लोगों की सहायता एम्बुलेंस की सहायता से घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियाँ लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा ईलाज किया गया।
इस बाबत पूदे जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियाँ के फार्मासिस्ट जितेन्द्रनाथ शुक्ला ने बताय कि सुरेश बिंद निवासी भैदपुर व दाेनो लड़कीयों कविता ,19 वर्ष कविता 17 वर्ष गंम्भीर रुप से घायल हो गयी हैं जिनको जिला अस्पताल भेंज दिया गया हैं।

