60 वर्षीय वृद्ध की गला रेत कर हत्या में चार अभ्युक्त गिरफ्तार मु0अ0सं0- 23/2022 धारा-302 के तहत भेजें गये जेल।
मुहम्मदाबाद ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र के तमलपुरा गांव में रविवार की देर रात मकान मालिक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी जिसमें घटना को अंजाम देकर हत्यारे मौके से फरार हो गये थे। जिस मामले में मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा व्यक्ति की हत्या के मामले में 04अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व एक अदद आलाकतल चाकू रक्त रंजित बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल निर्देशन में अपराधो की रोकथाम व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद श्री अशोक कुमार मिश्र मय हमराही कर्मचारीगण के साथ थाना स्थानीय में हत्या के मामले में पंजीकृत मुकदमें में वाँछित चल रहे अभियुक्तो की पतारसी सुरागरसी हेतु क्षेत्र मे मामूर थे।
मुखबिर सूचना मिली की मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.प्रवीण कुमार S/O राजकुमार 2.राजकुमार S/O मोतीलाल 3.राजनारायण S/O मोतीलाल 4.नवीन कुमार S/O राजकुमार निवासीगण ग्राम तमलपुरा थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर महादेवा मन्दिर के पहले रामचबूतरे के पास है जो कही भागने के फिराक मे है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र मय हमराही कर्मचारी के महादेवा मन्दिर के पहले रामचबूतरे के पास एक बारगी दबिश देकर अभियुक्तगण को उसके अपराध से अवगत करात हुए समय करीब 03ः20बजे मंगलवार को गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त नवीन कुमार यादव ने बताया कि जिस चाकू से मैने अच्छेलाल की हत्या की है उसे अपने घर के बाउन्ड्री के अन्दर बने छप्पर मे कहीं छिपाकर रखा है चलके बरामद करा सकता हूँ इस पर अभियुक्त के निशानदेही से एक अदद आलाकतल रक्त रंजित बरामद हुआ। घटना के कारित करने के दौरान अभियुक्त नवीन कुमार यादव द्वारा धर पकड़ के कारण हत्या मे प्रयुक्त चाकू से ही उसके दाहिने हाथ की अंगुलियो मे चोट आ गयी थी। घटना के बाद अपने घर जाते समय अभियुक्त का खून टपकता हुआ अभियुक्तों के घर तक आया था ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक- श्री अशोक कुमार मिश्र थाना मु0बाद ‚ 2.उ0नि0 सुनील कुमार यादव ‚का0 चन्दन पासवान‚ का0 देवेन्द्र कुमार ‚ का0 शिवेन्द्र प्रताप सिंह ‚ का0 उपेन्द्र गोड़ ‚ म0आ0 किरन त्रिवेदी।

