Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपाँच दिन बाद भी हरपुर हत्याकांण्ड के आरोपीयों तक नहीं पहुँच सकी...

पाँच दिन बाद भी हरपुर हत्याकांण्ड के आरोपीयों तक नहीं पहुँच सकी जमानियाँ पुलिस –

पाँच दिन बाद भी हरपुर हत्याकांण्ड के आरोपीयों तक नहीं पहुँच सकी जमानियाँ पुलिस

जमानिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित हरपुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास विगत 27 जनवारी दिन वृहस्पतिवार को सायंमकाल 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पाँच दिन बाद भी हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी हैं। जिसको लेकर मृतक के परिजनो नें स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति असंतोष व्यापत हैं।मृतक के पिता दरोगा यादव द्वारा शुक्रवार को अज्ञात लोंगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिस पर पुलिस अधिक्षक द्वारा मृतक के परजिनो को आसवाश्न दिया गया था कि जल्द से जल्द  का हत्यारों की होगी गिरफ्तारी किया जायेगा लेकिन पाँच दिन के बाद भी कोई खुलासा नहीं हो पाया हैं।

जानाकरी के अनुसार विगत 27 जनवरी के गुरुवार के देर शाम लगभग 7 बजे गांव के ही 19 वर्षीय युवक की गला काट कर की गयी हत्या के मामले में मृतक के पिता द्वारा स्थानीय कोतवाली में अज्ञात लोंगो के खिलााफ लिखित पुलिया के पास घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुँचकार घटना स्थल पर लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी लिया साथ ही कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय को घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह भी घटनास्थल पर पहुच गये और घटना की जानकारी लेकर कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय को घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए निर्देशित किया। वही हत्या को लेकर लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

संजीत की हत्या को लेकर परिजन आज भी न्याय की आश लेकर प्रशासन की दुहाई कर रहे है। वही माता फूलमती देवी पिता व भाई सन्दीप सहित बहन का रो रो का बुरा हाल हो गया। कोतवाल सम्पूर्णानन्द राय ने बताया कि पूछ ताछ के लिए कुछ लोगो को पकड़ा गया हैं । 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !