कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी के धमकी आईटी सेल के पदाधिकारी को धमकी देने के मामले में पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह की ज़िले के सीजीएम कोर्ट में हुई पेशी।
गाजीपुर- उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और जमानिया विधानसभा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के द्वारा करीब 1 सप्ताह पूर्व भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के पदाधिकारी अरुण जायसवाल को फोन पर धमकी दिए जाने का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाओं में था।

जिसके बाद पुलिस के द्वारा गहमर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यह मुकदमा धारा 504 और 506 के तहत दर्ज हुआ था। जिसके बाद आज पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह सीजीएम कोर्ट में पेश हुए। जहां पर उन्हें 20 हजार के मुचलके पर कोर्ट के द्वारा जमानत दी गई।
इस मामले में अधिवक्ता जेबी सिंह ने बताया कि गहमर थाने में धमकी दिए जाने का मामला दर्ज था। उसी मामले में आज कोर्ट में पेशी हुई है। वही विवेचना के दौरान 171च की धारा भी बढ़ाई गई थी। जिसको लेकर आज माननीय कोर्ट ने 20 हजार के मुचलके पर जमानत दिया है।

