नारायण कुंज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तहत ईश्रम कार्ड कैंप के दौरान सैकड़ो लोंगो का बनाया कार्ड।
रेवतीपुर (गाजीपुर): क्षेत्र के उतरौली गांव स्थित मठिया के पास नारायण कुंज सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तहत ईश्रम कार्ड कैंप का आयोजन किया गया ।जिसमें 231लोगो का कार्ड बनाया गया।
संस्था के वाइस चेयरमैन विवेक कुमार पाण्डेय ने बताया यह कैंप क ई दिनो तक चलेगा ।वह किसी भी श्रेणी के श्रमिक हो या मजदूर हो चाहे वे किसी भी राज्य के निवासी हो यदि वह दैनिक मजदूरी यह श्रमिक निर्माण का कार्य करते हैं तो वे अपने आप को श्रम विभाग के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात वे श्रमिक कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ के हकदार होंगे। और श्रमिक कार्ड का लाभ व श्रमिक कार्ड के फायदे भी प्राप्त कर सकेंगे। कोई भी श्रमिक व मजदूर जो दैनिक मजदूरी करता है या बेलदारी करता है या भवन निर्माण से संबंधित कार्य करता है तो वह अपना पंजीकरण श्रम विभाग की वेबसाइट के द्वारा कर सकता है
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,प्रेम शंकर सिंह, प्रिंस पाण्डेय, देवेश चौबे,अजीत पाण्डेय,किरन सिंह,प्रेम लता उपाध्याय,राहुल सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, नागेन्द्र आदि रहें ।

