Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोरोना की टक्कर देने के लिए छात्र और छात्रा तैयार

कोरोना की टक्कर देने के लिए छात्र और छात्रा तैयार

गहमर- स्थानीय गांव के इंटर कालेज में लगातार तीसरे दिन 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड का टीका लगाया गया अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने टीका लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित किया गया।बुधवार को भदौरा सीएससी से इंटर कॉलेज पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को को वैक्सीन और कोविडशील्ड का टीका लगाया । कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीका लगवाने में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया ।

स्वास्थ्य कर्मी सिंपी कुमारी ने बताया कि लगातार तीसरे दिन गहमर इंटर कॉलेज में बच्चों को टीकाकरण किया जा रहा है अभी तक कोवैक्सीन के लगभग 1100 और कोविडशील्ड के लगभग 500 डोज बच्चों को लगाए जा चुके हैं यहां वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आगे अन्य विद्यालय में टीकाकरण किया जाएगा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !