कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर उपज़िलाधिकारी द्वारा किया कोविड बूथों औचक निरीक्षण।
ज़मानिया / गाज़ीपुर -: कोरोना के बाद ओमोक्रोम के बढ़ते प्रभाव को लेकर मंगलवार को उपज़िलाधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा क्षेत्र के ग्राम सभाओं में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों हो रहे टीकाकरण का औचक निरीक्षण किया गया।

जिस दौरान फुली, मिर्चा, देवैथा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा क्षेत्र के ग्राम सभाओं में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूथों हो रहे टीकाकरण का गहन निरीक्षण करते हुए वहाँ के स्थानीय लोगो कोरोना महामारी के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया।
साथ ही कहाँ कि आपलोगो से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में कोविड 19 टीकाकारण के पहली डोज लोगों को लगवाना बहुत ही जरूरी है। साथ ही वहाँ उपस्थित ए0एन0एम0 से पूछताछ की और कहाँ यहाँ किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो आप हमसे आपकी समस्याओ को दूर किया जाएगा।

