Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में बल सहित...

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में बल सहित स्थानीय पुलिस द्वारा  फ्लैग मार्च कर आमजन को पढ़ाया कोविड के नियमों का पाठ। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भदोही के नेतृत्व में बल सहित स्थानीय पुलिस द्वारा  फ्लैग मार्च कर आमजन को पढ़ाया कोविड के नियमों का पाठ। 

भदोही – सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से क्षेत्र में किसी भी जातिगत ‚ राजनैतिक ‚ हिंसात्मक ‚घटनाओं के रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश में वर्ष २०२२ में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थित संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलो को निरीक्षण पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार किया जा रहा है।

फ़ोटो- आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव के दौरान नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों मे थानाध्यक्ष सुरियावां मय पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवान 

वहीं उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक भदोही डा0 अनिल कुमार के निर्देशन मे आज दिनांक 18.01.2022 को क्षेत्राधिकारी भदोही श्री अजय कुमार के नेतृत्व में कंपनी कमांडर सीआरपीएफ श्री रमेश चंद्र तथा थानाध्यक्ष सुरियावां मय पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स (सीआरपीएफ) के साथ थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत नेतानगर, सुरियावां पुरानी बाजार, बाइपास, कुसौड़ा, उसौड़ीपुर, कस्तूरीपुर,बनकट,पुरेगड़ेरिया,गल्हैया, महजूदा, पाली बाजार,दानुपुर बाजार,वीरमपुर,मकनपुर,अभोली,मतेथू,पट्टीबेजाव से दुर्गागंज तिराहा बाईपास चौराहा  रुटमार्च किया गया।

जिस दौरान आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !