Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर...

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक पिता ने पुत्रवधु के खिलाफ घर में आग लगाने का लगाया आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर गृहस्ती का सारा सामान जलकर खाक।

सेवराई- स्थानीय गांव के एक बंद घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से घर गृहस्ती का सारा सामान जल गया। पीड़ित ने अपनी पुत्रवधू पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया।

फ़ोटो-  आग लगने के कारण जला घर गृहस्ती का सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सेवराई गांव निवासी इद्रीश पुत्र स्व शहीद ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिनों हम अपनी लड़की के यहाँ गए हुए थे कि ग्रामीणो द्वारा हमारे घर मे आग लगने की सूचना हमे दी गई। जब हम यहाँ आये तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के बिस्तरा वगैरह जले हुए थे।

घर मे लगे बिजली के मीटर, बल्ब, और तार उखाड़े गए थे। ग्रामीणो से जानकारी मिली कि मेरी पुत्रवधु घर आई थी। जिसके द्वारा यह कृत्य किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए मदद की गुहार लगाई है।
इस बाबत पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांचोपरांत कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !