Monday, September 7, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रक के धक्के से 60 वर्षीय वृद्ध हुआ घायल प्राथमिक उपचार के...

ट्रक के धक्के से 60 वर्षीय वृद्ध हुआ घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने भेजवाया ज़िला चिकित्सालय 

ट्रक के धक्के से 60 वर्षीय वृद्ध हुआ घायल प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने भेजवाया ज़िला चिकित्सालय 

जमानिया- कोतवाली क्षेत्र स्थित बिन्द मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 बजे गाजीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को धक्का मार दिया।

फ़ोटो- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में ट्रक से घायल वृद्ध का उपचार करते चिकित्सक जितेन्द्र नाथ शुक्ला

जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।

घायल जयराम दास उर्फ जितेन्द्र यादव (60) चंदौली जनपद के नोनार गांव का रहने वाला है और वह नगर के हरपुर गांव अपनी बहन कुन्ती से मिलने आ रहा था। इसी बीच गाजीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल साधु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और ट्रक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल साधु को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !