Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्य मानक के विरुद्ध बनाये जा रहे...

भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्य मानक के विरुद्ध बनाये जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर हुए लामबंद

गुणवत्ता बिहीन बनाये जा रहे नाले के निर्माण कार्य को भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों ने करवाया बन्द

गहमर- स्थानीय गांव के जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए गहमर थाने के पास से गंगा में जाकर मिलने वाले करीब 2 किमी नाले के निर्माण में अनियमितता बरतने एवं गुणवत्ता बिहीन कार्य कराए जाने पर भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों ने शिकायत जताते हुए काम को रुकवा दिया है । सैनिक समिति के सदस्यों ने कार्यस्थल पर जाकर ठेकेदार को फटकार लगाने के साथ-साथ टेलीफोन एवं ट्वीट कर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी एवं एस डी एम सेवराई को दी

फ़ोटो- नाले के निर्माण कार्य स्थल पर जूट भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति के सदस्यों 

जानकारी के अनुसार गहमर गांव के जल निकासी की समस्या को देखते हुए मौजूदा विधायक सुनीता सिंह द्वारा सिंचाई विभाग से धन अवमुक्त करवा कर नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया गया लेकिन ठेकेदार द्वारा नाले के निर्माण में घोर अनियमितता बरतने, कार्य योजना का बोर्ड न लगाने एवं गुणवत्ता बिहीन कार्य कराए जाने के आरोप लगाते हुए।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के लोगों ने एतराज जताते हुए काम को रुकवा दिया है।मौके पर से ही जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी । इस संबंध में उपजिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है किसी भी स्थिति में गुणवत्ता विहीन कार्य को नहीं कराने दिया जाएगा। मामले की जांच पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी

उक्त अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा समिति अध्यक्ष मारकंडे सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह, वीर बहादुर सिंह, हनुमान सिंह, सुर्यबली सिंह, महेंद्र सिंह, दीपक सिंह, कुणाल सिंह, चंदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !