उत्तर प्रदेश में भय और भूख पर भाजपा सरकार ने किया है प्रभावी नियंत्रण – अनिल राजभ
सैदपुर – भाजपा सरकार की जनविश्वास यात्रा के विकास के पहिये को नही रोक पायी कोहरे और धुन्ध मंगलवार को मातृशक्तियों के प्रति विशेष उपलब्धियों मे सोमवार को जमानियाँ की जन सभा से जनविश्वास यात्रा को आगे लेकर बडसरा, दीनापुर, चोचकपुर, नन्दगंज, पहाड़पुर,देवकली होते सैदपुर रामलीला मैदान मे जनविश्वास रैली को देर शाम सम्बोधित करते हुए।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कही उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश मे भय और भूख दोनो पर प्रभावी नियंत्रण किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना काल से लगातार राशन वितरण के माध्यम से समाज मे समृद्धि लाने का प्रयास किया है। प्रदेश मे बिजली संकट से पुर्व की सरकार मे हाहाकार मचा था, लेकिन आज गांवों को भी 20 से 22 घंटे बिजली निर्वाध रुप से मिल रही है।
जन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए जो कार्य किया है वह ऐतिहासिक है। समाज मे गरीबों की चिंता अगर पुर्व की सरकारें की होती तो आज उत्तर प्रदेश से ज्यादा समृद्धशाली कोई राज्य नही होता।
सभा को यात्रा प्रमुख विनोद सोनकर,एमएलसी विशाल सिंह चंचल, सुबाष पासी,जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह आदि ने सम्बोधित किया। विधायक सुबाष पासी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामतेज पांडेय, रामनरेश कुशवाहा, राकेश राय, ओमप्रकाश राय,दयाशंकर पांडेय,नरेन्द्र पाठक,प्रवीण सिंह, शीला सोनकर,अखिलेश सिंह,अच्छे लाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता,अजय सहाय,मीरा श्रीवास्तव ,पूनम मौर्य,अश्विनी पांडेय, अनुप जायसवाल, जिला आई टी संयोजक आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।संचालन सुमन कमलापुरी ने किया।

