Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबार एसोसिएशन सभागार में नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों सम्मान समारोह के दौरान किया...

बार एसोसिएशन सभागार में नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों सम्मान समारोह के दौरान किया गया सम्मनित

बार एसोसिएशन सभागार में नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों सम्मान समारोह के दौरान किया गया सम्मनित

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय तहसील क्षेत्र स्थित बार एसोसिएशन सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

फ़ोटो- बार एसोसिएशन सभागार जमानिया में नवनिर्वाचित अधिवक्ता पदाधिकारियों संघ की फाईल फ़ोटो

जिसमें गाजीपुर सिविल बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। सिविल बार संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है। जिन गरीब व जरूरतमंदों को आसानी से न्याय नहीं मिलता, अधिवक्ता अपने परिश्रम व अनुभव के बल पर उन्हें सहजता से न्याय दिलाने का काम करते हैं।

वही सचिव अशोक कुमार भारती ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह सिर्फ मान ही नहीं बढ़ाते बल्कि जिम्मेदारियों का एहसास भी कराते हैं। हम अधिवक्ता जनता की समस्याओं को अपने स्तर पर जितनी जल्दी हो सके उसका समाधान करने का प्रयास करते है।

समारोह में सिविल बार के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह‚ सचिव अशोक कुमार भारती‚ कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष काशीनाथ राय‚ अध्यक्ष सेवराई तहसील अशोक कुमार सिंह एवं जमानियां के बार अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मोहम्मद इमरान‚ ज्ञानसागर‚ पंकज तिवारी‚ उदय नारायन सिंह‚ अनवारूल होदा‚ अच्चुतानंद राय‚ अशोक कुमार‚ काजी शकील, राकेश कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता सुरेन्द्र प्रसाद ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !