स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा 14 राशि गोवंश के साथ तीन अभ्युक्त गिरफ्तार
जमानिया / गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के कुशल निर्देश पर जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में स्थानीय कोतवाली की लगातार सफलता में शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे के करीब 14 राशि पशुओं के साथ तीन अभ्युक्तो को गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली के उपनिरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय ने पशु तस्करी के अभियान के तहत चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन व व्यक्ति में मुखवीर की सूचना के आधार पर कस्बा जमानिया के दुर्गा चौक मोड़ के पास से गोवंश के बिक्री/वध करने के प्रयोजन से पैदल ही बिहार ले जाते समय पुलिस ने समय करीब 04.30 बजे के करीब 03 अभियुक्त को 14 राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया।
जहाँ पूछताछ किये जाने पर अलीम अंसारी पुत्र इद्रीस अली निवासी माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली,2 दीपू कुमार पुत्र सुरेन्द्र राम नि0 अहिरौला थाना धानापुर जनपद चन्दौली, 3. अवनीश कुमार पुत्र ओम प्रकाश राम नि0 अहिरौला थाना धानापुर जनपद चन्दौली इनके पास से14 राशि गोवंश(10 राशि बछड़ा, 03 राशि गाय व 01 राशि बैल मु0अ0सं0 372/2021 धारा 3/5A/8/5B गोवध में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाले टीम उ0नि0 रवीन्द्रनाथ राय , हे0का0 बालेन्द्र शर्मा , हे0का0 राजेश सिंह , का0 पवन मिश्रा का0 अश्वनी कुमार सिंह, हो0 उमरेश सिंह यादव

