ट्रैक्टर के धक्के से पिता और पुत्र गम्भीर रूप से घायल
सेवराई- गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों द्वारा उन्हें निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा निवासी पिंटू चौधरी अपने पिता छठठू चौधरी के साथ मोटरसाइकिल से गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब बाजार के लिए जा रहे थे। यह अभी करहिया स्टेशन ताड़ीघाट बारा माइनर के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मय वाहन सहित फरार हो गया। दोनों घायलों को आसपास मौजूद लोगों द्वारा निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू चौधरी के सती नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस बाबत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी किसी भी पक्ष के कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

