श्री अग्रसेन कन्या इन्टर कालेज में आयोजित हुई जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज, मैदागिन परिसर में शुक्रवार को प्राचीन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर विषय पर जनपद स्तरीय पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के पन्द्रह विद्यालयों के 34 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

छात्र एवं छात्राओं के अलग अलग वर्ग में आयोजित पेन्टिंग प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों आर्य महिला इंटर कालेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, तुलसीदास इंटर कालेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कालेज, लोकबंधु राजकीय बालिका इंटर कालेज (टिकरी), राजकीय हाई स्कूल भिखारीपुर, कन्याकुमारी विद्या मंदिर, डीएवी इंटर कालेज, बल्लभ विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज, विपिन बिहारी इंटर कालेज, राजकीय हाईस्कूल चितईपुर, बंगाली टोला इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज (जक्खिनी), भारतीय निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (ईश्वरगंगी), राजकीय क्वींस इंटर कालेज के छात्र एवं छात्राओं ने भागीदारी की।
प्रतियोगिता के अगले चरण में जनपद स्तर पर चयनित 25 प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस दौरान नोडल विद्यालय श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज, टाउनहाल मैदागिन की प्रधानाचार्या डा.संगीता बनर्जी ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रबंधक अनिल बंसल ने कहा कि प्रतियोगिता हमारी प्रतिभा को निखारने का एक माध्यम है। असफलता से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। इस लिए जिन प्रतिभागियों का चयन अगले स्तर पर नही हो पाया उन्हे निराशा त्याग कर आगे बढ़ना चाहिए।

