Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमनुष्य को नेत्र और कर्ण पर नियंत्रण कर मनुष्य अपने जीवन मे...

मनुष्य को नेत्र और कर्ण पर नियंत्रण कर मनुष्य अपने जीवन मे मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।

मनुष्य को नेत्र और कर्ण पर नियंत्रण करके जिस अपने जीवन मे मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।

जमानिया / गाजीपुर-  स्थानीय नगर के कस्बा बाजार बलुवा घाट स्थित रामलीला मैदान में बुद्धवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में, चौथे दिन कथा वाचक प्रियंका पाण्डेय द्वारा भगवान विष्णु के पांचवे  ववानावतार की सुंदर कथा भक्तों को सुनाई।

फाटो-श्रीमद्भागवत कथा में भगवान विष्णु के पाचवे अवतार का हुआ वर्णन

कथा वाचन प्रियंका पाण्डेय ने कहा कि एक दृश्य से हमारा पूरा आचरण बदल सकता है। इसलिए आंख और कान सभी पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है। नर्क से बचने का एकमात्र सरल तरीका है कि भागवत भजन। जो जीव भगवत भजन करेगा, जो भगवान के नाम में विश्वास रखता है वो आसानी से भव सागर से तर जाता है।

भगवान पर जितना विश्वास करोगे उतना ही अच्छा है। कहा कि सदा अपने नेत्र, श्रवण और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। क्योंकि जैसा हम सुनते हैं, देखते हैं, ठीक वैसा ही आचरण करते हैं। ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप क्या देख रहे हैं, क्या सुन रहे हैं। देखना और सुनना अगर सुधरा हुआ हो, अच्छा हो तो व्यक्ति कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएगा।

जो उचित हो हमेशा वहीं देखो और सुनो। भगवान के नाम का आश्रय लो, सत्संग करो, वहीं हमारे साथ जाएगा।इस दौरान वामन अवतार की झांकी निकाली गई और वामन अवतार को देख जयकारे से पूरा मंच गुंज उठा।

इस अवसर पर महादेव पाण्डेय‚ झुन्ना पाण्डेय‚ बृजेश चौरसीया‚ प्रमोद यदुवंशी‚ कमलचंद बाबा‚ घनश्याम जायसवाल‚ रवि वर्मा‚ रामा पाण्डेय आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

फोटो भी

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !