Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआखिर शव है किसकी ? तफ्तीश में जुटी स्थानीय पुलिस

आखिर शव है किसकी ? तफ्तीश में जुटी स्थानीय पुलिस

गंगा नदी में नगर के बलुवाघाट पर मिल अज्ञात युवक का शव
जमानियां /गाजीपुर- स्थानीय नगर स्थित बलुआ घाट पर गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
img

जमानियां /गाजीपुर- स्थानीय नगर स्थित बलुआ घाट पर गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को बलुआ घाट स्थित गंगा नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया हुआ देखा गया। इस दौरान गंगा घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों की मदद से अज्ञात शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त में जुट गई।

वहीं बीते 4 नवंबर को गंगा पुल से नदी में छलांग लगाने वाले दिलदारनगर गांव निवासी अमित कुशवाहा के शव होने की आशंका पर कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया। जहाँ मौके पर पहुँचे परिजनों ने अमित का शव होने की बात से इंकार कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मृतक की उम्र 40 वर्ष से ऊपर लग रहा था और मृतक ने बादामी रंग का महीन चेकदार शर्ट, मटमैलेने रंग का वेलवेट जीन्स, गले में काला धागा, दाहिने हाथ में पीले रंग का कलावा और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे वह करीब 10 दिन पहले नदी में गिरा हुआ है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !