वरिष्ठ बसपा नेता परवेज खान के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने उसिया ग्राम सभा में क्रय केंद्र खोले जाने के उपजिलाधिकारी सेवराई को दिया पत्रक।
सेवराई- वरिष्ठ बसपा नेता परवेज खान के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा उपजिलाधिकारी सेवराई से उसिया ग्राम सभा में क्रय केंद्र खोले जाने के लिए पत्र सौंपा।

जिसमे में वरिष्ठ बसपा नेता परवेज खान बताया कि जमानिया एक बड़ी आबादी खेती पर ही निर्भर है जिसके लिए धान की कटाई के बाद फसल बिक्री करने के लिए किसानों को दिलदारनगर अथवा सेवराई का चक्कर लगाना पड़ता है संसाधनों और दूर व्यवस्थाओं के अभाव में सैकड़ों किसानों को अपनी गाढ़ी कमाई औने पौने दामों पर बिचौलियों को देने को मजबूर होना पड़ता है।
सभी किसानों ने एसडीएम चौराहे राजेश प्रसाद को पत्रक संपत्ति हुए उसियां में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। बसपा नेता परवेज खान ने कहा कि उसियां के आसपास गांव महना मौजपुर फरीदपुर रकसहा के सैकड़ों किसान अपनी फसल की बिक्री के लिए दिलदारनगर का चक्कर लगाते हैं जो काफी दूर व खर्चीला है।
दिलदारनगर कृषि मंडी में एक ही स्थान पर चार क्रय केंद्र चलाए जा रहे हैं जोकि सरासर न्याय उचित नहीं है उन्होंने एसडीएम एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उसियां में क्रय केंद्र बनाने की मांग की है। जिसे एक बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके। इस बाबत एसडीएम से औराई राजेश प्रसाद ने बताया कि किसानों के मांग को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्राचार किया गया है जल्दी समस्या का समाधान करा दिया जाएग।
इस मौके पर सेराज खान, राजू खान, शाहिद खान, शम्स तबरेज खान, इसरार खान, जावेद खान, जगनारायण, विष्णु धनी, शाहरुख खान, इम्तियाज खान, सरफराज खान आदि किसान मौजूद रहे।

