खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के कार्य प्रणाली से नाराज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन कर की स्थानांतरण की मांग।
सेवराई- ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी भदौरा से क्षुब्ध होकर अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों के तहत जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही इनके कार्यपणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्थानांतरण की मांग की।
फ़ोटो- खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में बताया कि खंड विकास अधिकारी द्वारा महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में सचिव ग्राम रोजगार सेवक तकनीकी सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कर्मचारियों को मारने तक की धमकी दी जाती है।
कर्मचारियों का बिना किसी नोटिस के वेतन आधे करना अथवा वेतन बाधित करने की कार्रवाई करने का पत्र जारी करना। महिला कर्मचारियों के निवेदन के बाद भी देर रात तक बैठक करना दुर्घटना होने पर भी अवकाश नहीं देना एवं वेतन बाधित करने की धमकी देना वह अभद्र भाषा का प्रयोग करना।
ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के सदस्यों के द्वारा कार्य बहिष्कार करते हुए खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही इनके स्थानांतरण की मांग की गई।
इस मौके पर ईश्वर चंद्र राय, पवन कुमार सिंह, अजय प्रकाश, जुनेद खान, विजय यादव, ममता गुप्ता, संजना सिंह, कमलकांत सिंह, मदन गुप्ता, नितेश कुमार, विमलेश प्रजापति, संगीता कुशवाहा, हारून अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

