Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरट्रैक्टर की चपेट में आ जाने के कारण बालक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने के कारण बालक की मौत

सेवराई / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुदरा पथरा मोड़ के पास सोमवार को एक मुंडन संस्कार करने जा रहे हैं एक युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आकर कुचल जाने के कारण मौत हो गईप्राप्त जानकारी के अनुसार गहमर दमन राय पट्टी निवासी उपेंद्र कनौजिया पुत्र रामकिशन कन्नौजिया के घर पर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था।

जिसमें सम्मिलित होने के लिए उपेंद्र के रिश्तेदार सुहवल थाना क्षेत्र के पटकनिया गांव निवासी आकाश कनौजिया 18 वर्ष पुत्र शिवलाल कनौजिया आए हुए थे।

सभी रिश्तेदार पास पड़ोस के लोगों के साथ ट्रैक्टर से मां कामाख्या धाम दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे इसी बीच करहिया मोड़ के पास आकाश कनौजिया ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिसके गिरने के साथ ही ट्राली का चक्का उसके ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में लोगों ने उसे किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुंडन संस्कार के दिन हुए इस दुर्घटना के कारण पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई में जुट गई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !