Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत द्वारा किसानों को अपने फसल की सिंचाई...

सहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत द्वारा किसानों को अपने फसल की सिंचाई के समय उतपन्न होने वाली समस्याओं का किया निदान

सहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत द्वारा किसानों को अपने फसल की सिंचाई के समय उतपन्न होने वाली समस्याओं का किया निदान

गाजीपुर- सहकारिता राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत द्वारा बुद्धवार को फावड़ा चला कर माइनर सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे देवकली पम्प नहर द्वितीय खंड के डीलिया माइनर के सफाई कार्य से किसानों को अपने फसल की सिंचाई के समय किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

फ़ोटो- देवकली पम्प नहर द्वितीय खंड के डीलिया माइनर की सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ करती सदर विधायक डॉ0 संगीत बलवन्त

जिस दौरान उन्होंने कहा की रबी 1429 फसली वर्ष में प्रस्तावित सिल्ट सफाई से किसानों को हेड से टेल तक आसानी से पानी पहुचेगा व किसानों के फसलों की सिंचाई सुगमता से होगी उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की सरकार किसानों के हित मे लगातार कार्य कर रही है और किसानो की आय दुगुनी तथा फसलो के उत्पादन मे लगने वाले खर्च मे कमी आए।

इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, गोपाल राय,मुरली कुशवाहा अधिशासी अभियंता मोतीलाल ,सहायक अभियंता श्याम किशोर गुप्ता, सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद ,जेई सीमा चंदन,हरेंद्र यादव,हामिद, अमित सिंह ,रविंद्र चौहान, राकेश चौहान ,अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे ।

संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !