Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभारतीय जनता पार्टी द्वारा नव सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी का नव सदस्यता अभियान का शुभारंभ 

गाजीपुर- भाजपा परिवार के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी का नव सदस्यता अभियान का शुभारंभ भव्य समारोह मे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ से किया। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह जी के सारगर्भित ओजपूर्ण सम्बोधन को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के सभी 575 शक्ति केन्द्रों पर सुना गया।जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह द्वारा नन्दगंज के बरहपुर शक्ति केन्द्र पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।जहाँ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की उपस्थिति मे मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा द्वारा 10 नये सदस्यों को सदस्यता दिलाई गयी। और गृहमंत्री के सम्बोधन को सुना गया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी मे सदैव एकरूपता रही है,पार्टी ने जो कहा उसे पुरा किया है।भाजपा नेतृत्व की सरकार जनता के हर वादों पर खरी एवं चुनौतियों पर सफलता पूर्वक विजय हासिल किया है।

वही गाजीपुर नगर मंडल के विशेश्वरगंज शक्ति केन्द्र, नगर कार्यालय पर जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा के उपस्थिति मे लखनऊ से सीधे प्रसारण को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना गया।तथा सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रतिकात्मक रुप से 5 सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चेतना से पुर्ण भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता विनम्र, सहनशील,विचारवान के साथ संस्कारवान होता है। जो समाज के प्रति सदैव जवाबदेह और कर्तव्य निष्ठ है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा की विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा का देश के विकास और सम्मान मे बहुत बड़ा योगदान है।

इस अवसर पर  विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,योगेश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सदर विधानसभा विस्तारक पियूष पाण्डेय, रासबिहारी राय, सुनील गुप्ता, अमरनाथ दुबे, समरेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, हेमन्त त्रिपाठी, अजय कुशवाहा, नंदू कुशवाहा, रूपक तिवारी, सोमेश राय मोहन, अजय राय दारा, किरन सिंह, लाले यादव, रूपेश, हर्षित सिंह, विप्लव रावत, इस अवसर भानु प्रताप जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, अजय विश्वकर्मा, संतोष जायसवाल, संतोष पांडेय, राजदेव राम, मयंक जायसवाल रामसूरत बिंद राधेश्याम पटवा,शिवदास यादव सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !