ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण युवक की दर्दनाक मौत
जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित जमानिया स्टेशन बाजार स्थित डिगरी नहर पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे किलोमीटर 711/31 से 711/33 के बीच एक अज्ञात 45 वर्षीय युवक की गाड़ी संख्या 02545 लोकमान्य तिलक की चपेट में आने से युवक के मौत हो गई।
राहगीरों ने युवक के शव को देख कर घटना की सूचना पोर्टल मिथलेश को दी और पोर्टल ने घटना की सूचना स्टेशन पर दी गयी।जिस पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने छतविक्षत शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने में जुट गई।
इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।मृत युवक आसमानी रंग का शर्ट एवं सफेद रंग का पैंट पहना था।
सवांददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट

