नशे में धुत ड्राइवर ने नहर में चलाई अपनी चार पहिया वाहन जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास स्थित नहर में बृहस्पतिवार को करीब 4:30 करीब आ रही टाटा मैजिक चारपहिया वाहन नहर में गिर गयी। नहर में गिरे वाहन देख लोगो की भीड़ इकठ्ठा हों गयी।

स्थानीय लोगो ने नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। और वही मौका देखकर ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
वाहन गिरने की सूचना वहाँ मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को कर दी सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन के खलासी को पकड़कर कोतवाली लेकर आया गया।
(संवाददाता सन्तोष शर्मा की रिपोर्ट जमानिया रेलवे स्टेशन )

